मुरादाबाद, सितम्बर 17 -- Moradabad News: नया मुरादाबाद के सेक्टर-5 के निवासियों ने कई सालों से विद्युत आपूर्ति में बार-बार कटौती, लाइन हानि और कम वोल्टेज की समस्या बनी होने की शिकायत गुरुवार को विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता को प्रार्थना पत्र देकर की। ज्ञापन में कहा कि सेक्टर-16 में आबादी लगातार बढ़ रही है, जबकि विद्युत व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। ए बी और सी ब्लॉक के लिए अलग-अलग ट्रांसफार्मर लगाए जाने की आवश्यकता है। आरोप है कि कुछ ब्लॉकों में ट्रांसफार्मर लगे हैं, लेकिन एक ब्लॉक में ट्रांसफार्मर नहीं होने के कारण लंबी लाइन के जरिये आपूर्ति पहुंच रही है। इससे कम वोल्टेज और लाइन हानि की समस्या बनी रहती है। लोगों ने यह भी बताया कि कई विद्युत खंभे पुराने और जर्जर हो चुके हैं। इनमें जंग लगने के कारण आए दिन खंभे गिरने की...