मुरादाबाद, सितम्बर 16 -- Moradabad News: सदर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप है। महिला के ससुर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में ससुर ने बताया कि बीती 25 अगस्त की शाम करीब 6:52 बजे परिवार के लोग मगरिब की नमाज पढ़ने मस्जिद गए थे। घर में उसकी पुत्रवधु अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान चौड़ा कुआं खजूर की सराय निवासी शिवान जबरन घर में घुस आया। उसके हाथ में ब्लेड था। आरोप है कि आरोपी ने महिला के साथ अभद्रता करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए और छेड़छाड़ की। महिला की चीख-पुकार सुनकर उसकी देवरानी मौके पर पहुंच गई और उसने आरोपी से महिला को बचाया। घर से निकलते समय आरोपी ने महिला को धमकी भी दी। पीड़ित के अनुसार आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। कोतव...