मुरादाबाद, जुलाई 14 -- Moradabad News: नगर निगम ने मंगलवार को नमस्ते दिवस पर वार्ड-19 स्थित गांधी पार्क में कार्यक्रम आयोजित कर सफाई मित्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य सफाई मित्रों के प्रति सम्मान व्यक्त करना, सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करना तथा स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और नेशनल सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम के निर्देशों के तहत आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सफाई मित्रों ने भाग लिया। अधिकारियों ने सफाई मित्रों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ बताया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों को जलकल विभाग के आंबेडकर अशोक द्वारा सम्मानित भी किया गया। यह भी पढ़ें- चाकुलिया नगर पंचायत कार्या...