मुरादाबाद, अक्टूबर 25 -- Moradabad News: मुरादाबाद। जिन बच्चों और बुजुर्गों की नजर जांच में कमजोर मिल रही है उन्हें सरकारी चश्मा समय से नहीं मिल पाने का झटका लग रहा है-यह बात राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत चश्मा वितरण के जारी हुए आंकड़ों से सामने आई है। राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मुरादाबाद में लक्ष्य की तुलना में काफी कम बच्चों व बुजुर्गों को चश्मे निशुल्क बंट सके हैं। स्वास्थ्य विभाग विभिन्न जगहों पर नेत्र जांच शिविर आयोजित करके चश्मे की जरूरत वाले बच्चों व बुजुर्गों को चिह्नित करता है। पिछले वित्तीय वर्ष निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष सभी बच्चों व बुजुर्गों को चश्मे बंटे थे। वर्तमान वित्तीय वर्ष में बच्चों को जून में निर्धारित लक्ष्य 4200 के सापेक्ष 599, जुलाई में 676, अगस्त में 1001, सितंबर में 1079, बुजु...