Moradabad News: नगर निगम ने बुद्धि विहार में हटवाया अतिक्रमण
मुरादाबाद, अगस्त 3 -- Moradabad News: सोमवार को नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर निगम की टीम ने बुद्धि विहार में अवैध तरीके से सड़क पर कब्जा करने के मामले में कार्रवाई की। टीम के सदस्यों ने विरोध के बीच अतिक्रमण हटाया। यहां पर स्थानीय लोगों के द्वारा सड़क को घेर कर टॉयलेट चबूतरा और जीना का निर्माण कर लिया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर निगम द्वारा बुलडोजर द्वारा कार्रवाई की गई। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.