मुरादाबाद, अक्टूबर 23 -- Moradabad News: नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक ने शुक्रवार को कार्यालय पर अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आगामी दिवाली पर्व और छठ पूजा पर बेहतर इंतजाम करने के आदेश दिए। कहा कि, पर्वों से पहले ही सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं ताकि लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े। बोले कि, साफ-सफाई और प्रकाश की अच्छी व्यवस्था हो। इसके अलावा कई परियोजनाओं की समीक्षा भी की और कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह, महाप्रबंधक जल रामकैलाश, मुख्य अभियंता मोईनुद्दीन, संयुक्त नगर आयुक्त निशा मिश्रा समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: दीवाली-छठ पर सुरक्षा, यातायात-सफाई के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...