मुरादाबाद, जुलाई 3 -- Moradabad News: थाना मझोला क्षेत्र में एक महिला ने दो लोगों पर अपनी 20 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और घर से नकदी व जेवरात लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि दिनांक 1 जुलाई को कुनाल रावत और प्रवेश रावत निवासी गुलजारीमल धर्मशाला के पीछे गली नंबर-2 उसकी 20 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि युवती अपने साथ घर में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद, सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी तथा चांदी की पाजेब भी लेकर गई है। यह भी पढ़ें- Rampur News: युवती के अपहरण के आरोप में एक पर केस थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धा...