मुरादाबाद, अक्टूबर 3 -- Moradabad News: मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र निवासी महिला ने ठाकुरद्वारा के युवक पर बेटी को बहलाफुसला कर अगवा करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार आते समय बेटी घर से 30 हजार रुपये की नकदी और जेवर भी ले गई है। आरोपी युवक के परिजनों ने पीड़िता को धमकाया। पुलिस ने थाना मझोला के रामतलैया चौकी क्षेत्र निवासी महिला की तहरीर पर आरोपी युवक हिमांशु, उसकी बहन प्रीति, शिवानी व काजल, जीजा गोविंद और विक्की के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...