मुरादाबाद, अक्टूबर 29 -- Moradabad News: मझोला थाना क्षेत्र आठ साल के बच्चे की मां घर से नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति ने उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। थाना मझोला के लाइनपार क्षेत्र निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी नौ साल पहले हुई थी। आठ साल का एक बेटा भी है। युवक के अनुसार 26 अक्तूबर को शाम करीब पांच बजे उसकी पत्नी घर से लापता हो गई। आरोप लगाया कि पुतलीघर रोड श्रीनगर कालोनी निवासी मोहित विश्नोई उसे बहलाफुसला कर भगा ले गया है। जाते समय महिला घर से सोने के जेवर और 15 हजार रुपये भी ले गई है। युवक के अनुसार आरोपी मोहित के भाई रोहित को भी इसके बारे में पूरी जानकारी थी। आशंका जताया कि आरोपी उसकी पत्नी के साथ अनहोनी कर सकते हैं। इस संबंध में एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आ...