मुरादाबाद, अक्टूबर 14 -- Moradabad News: जिलाधिकारी ने धान खरीद कहा कि अधिकारी सत्यापन कार्य समय से करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि धान खरीद से संबंधित सत्यापन कार्य पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता से करें जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। धान खरीद शुरू हो चुकी है पहले ही दिन 90 कुंतल से ज्यादा धान खरीद की जा चुकी है। इस सिलसिले में जिलाधिकारी ने बैठक की। इसमें एडीएम प्रशासन प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, डिप्टी आरएमओ विनीता मिश्रा ने अभी तक की स्थितियों की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...