मुरादाबाद, जुलाई 11 -- Moradabad News: मझोला थाना पुलिस ने आजाद नगर निवासी सलाउद्दीन और उसकी पत्नी मेहनाम बेगम को बंधक बनाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराने, निकाह के लिए दबाव बनाने, छेड़छाड़ आदि के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इन दोनों आरोपियों समेत कुल पांच लोगों पर पीड़िता की तहरीर पर शुक्रवार को ही केस दर्ज किया गया था। आरोपी दंपति को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि बीते दिनों मझोला क्षेत्र निवासी युवती ने एसएसपी को एक शिकायती पत्र दिया था, जिसमें उसने बताया कि दूसरे धर्म के आरोपी परिवार से करीब तीन सालों से उसके पारिवारिक संबंध थे। आरोप है कि छह फरवरी 2026 को आरोपी महिला मेहनाज़ बेगम उसे विश्वास में लेकर अपने घर बुलाकर ले गई, जहां उसका पति सुल्तान सलाउद्दीन, एक मौलवी और दो अन्य लोग पहले ...