मुरादाबाद, नवम्बर 5 -- Moradabad News: दिल्ली रोड स्थित रेस्टोरेंट में गुरुवार को विश्व आयुर्वेद परिषद, मुरादाबाद शाखा की ओर से धन्वंतरि जयंती की पूर्व संध्या पर समारोह आयोजित किया गया। चिकित्सकों ने भगवान धन्वंतरि के चरणों में पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया और कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन शाखा अध्यक्ष डॉ. प्रियंकर और वैज्ञानिक सत्र मंत्री डॉ. संजय अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. संजीव सक्सेना और पूर्व संयुक्त निदेशक आयुर्वेदिक एवं यूनानी, उत्तराखंड डॉ. श्याम सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि पूर्व आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. हरिदत्त शर्मा और पूर्व चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील कुमार माथुर रहे। यह भी पढ़ें- Agra News: धूमधाम से मनाया धन्वंतरि दिवस मुख्य वक्ता राष्ट्रीय आयुर्वेद विद...