मुरादाबाद, सितम्बर 27 -- Moradabad News: लगातार हो रही बारिश के बीच दौलतबाग इलाके में बिजली का पोल झुक गया। पोल झुकने की सूचना मिलते ही बिजली विभाग में अफरातफरी मच गई। मुख्य अभियंता शशांक कुमार अग्रवाल ने मामले की जानकारी मिलने के बाद संबंधित टीमों को तत्काल मौके पर भेजकर सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए। बिजली विभाग की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और झुके हुए पोल को दुरुस्त करने की कार्रवाई शुरू की। कर्मचारियों ने आसपास के क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया और किसी संभावित हादसे को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए। मुख्य अभियंता के अनुसार बारिश के दौरान बिजली के पोल और तारों में खराबी की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में झुके पोल को समय रहते ठीक करना जरूरी था, ताकि किसी तरह की दुर्घटना न हो और बिजली आपूर्ति भी प्रभावित न हो। मुख्य अभियंता शशांक कुमार...