मुरादाबाद, जुलाई 9 -- Moradabad News: मझोला थाने के कांशीराम नगर चौकी क्षेत्र से महिला दो बच्चों को लेकर घर से फरार हो गई। पति ने विशाल नाम के युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बरेली जिले के बिसातगंज थाना क्षेत्र निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मझोला के कांशीराम नगर चौकी क्षेत्र में परिवार के साथ रह रहा है। शिकायतकर्ता युवक ने आरोप लगाया कि 5 जुलाई को विशाल नाम का युवक उसकी पत्नी और उसके साथ दो बच्चों को बहलाफुसला कर अपने साथ ले गया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पर आरोपी विशाल के खिलाफ मझोला थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...