मुरादाबाद, अक्टूबर 8 -- Moradabad News: भगतपुर, संवाददाता। डांडी दुर्जन गांव में चोरों ने दो किसानों के खेतों में बने ट्यूबवेलों को निशाना बनाकर स्टार्टर और केबल चोरी कर लिए। सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों को घटना की जानकारी हुई। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पूर्व प्रधान हरकेश सिंह ने बताया कि चोर उनके खेत में लगे ट्यूबवेल का ताला तोड़कर करीब 60 मीटर केबल चोरी कर ले गए। वहीं, गांव निवासी राजवीर सिंह के ट्यूबवेल से भी स्टार्टर और केबल चोरी कर लिए। जानकारी होने पर दोनों किसानों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। किसानों ने चोरी का सामान बरामद कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...