मुरादाबाद, अक्टूबर 26 -- Moradabad News: मुरादाबाद में स्वच्छता जागरूकता मुहिम में सोमवार को को देहरादून से नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस के वेंडरों को स्वच्छता एवं स्वच्छता के मानकों को लेकर संवाद किया गया। प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि वेंडरों को ट्रेन में कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंकने की जिम्मेदारी दी गई। इस कार्य में यात्रियों को डस्टबिन में कूड़ा डालने के लिए प्रेरित करने का काम सौंपा गया। संवाद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता पर ध्यान देने और व्यक्तिगत स्वच्छता मानकों के पालन करने पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: विशेष अभियान में हापुड़ और हरिद्वार स्टेशन की सफाई की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...