मुरादाबाद, अगस्त 14 -- Moradabad News: स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में गुरुवार को कैल्टन गर्ल्स हाई स्कूल, लाइनपार में देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना के साथ हुआ। छात्राओं ने 'भारत की बेटी', 'नन्हा मुन्ना राही हूं' सहित विभिन्न देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके अलावा 'देखो झंडा लहराया' और 'भारत देश हमारा' जैसी देशभक्ति कविताओं की भी प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्या शिबानी दास ने छात्राओं को स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों से प्रेरणा लेने और देशप्रेम की भावना को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन वैशाली भसीन ने किया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में तिरंगा रैली का आयोजन ...