Moradabad News: देवर ने महिला से की छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा, केस दर्ज
मुरादाबाद, नवम्बर 9 -- Moradabad News: मझोला क्षेत्र निवासी महिला से उसके देवर ने छेड़छाड़ और अश्लीलता की। विरोध पर मारपीट कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। थाना मझोला के लाइनपार क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक नंबवर को सुबह वह अपने बच्चों के साथ घर में अकेली थी। उसी दौरान देवर घर के कमरे में घुस आया और छेड़छाड़ और अश्लीलता करने लगा। आरोपी ने पीड़िता की दो बेटियों के साथ भी छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट कर महिला को घायल कर दिया। पीड़िता की नाक में चोट आई है। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि पर नामजद आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.