मुरादाबाद, अक्टूबर 8 -- Moradabad News: ठाकुरद्वारा, संवाददाता। दृष्टि दिवस पर सीएल गुप्ता आई हॉस्पिटल मुरादाबाद की ओर से गुरुवार को रामसरन लाल मेमोरियल इंटर कॉलेज पसियापुरा पदार्थ में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। इसमें 402 बच्चों की आंखों की जांच की गई, जिनमें 33 बच्चों में दृष्टि दोष पाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें चश्मा लगाने की सलाह दी। राष्ट्रीय हिंदू रक्षा सेना के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य जगदीश सक्सेना ने स्टाफ को अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों की आंखों की देखभाल के लिए जरूरी दिशा-निर्देश देने को कहा। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: मोबाइल की लत बच्चों की आंखों के लिए खतरनाक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...