मुरादाबाद, जुलाई 29 -- Moradabad News: थाना मूंढापांडे क्षेत्र निवासी युवक को पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने तथा अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम दौलारी निवासी पीड़िता की तहरीर पर ग्राम खरक वीरपुर वरियार निवासी शाहरुख खान पुत्र नजाकत के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...