Moradabad News: दुर्घटना के दूसरे दिन घर रवाना हुए नेपाल के यात्री
मुरादाबाद, सितम्बर 2 -- Moradabad News: कांठ। ग्राम गढ़ी बस स्टैंड पर बीती रात हुई प्राइवेट बस और रोडवेज बस की दुर्घटना के बाद बुधवार को पुलिस-प्रशासन ने यात्रियों को उनके घर भेजने की व्यवस्था की। इसके बाद यात्री अपने घरों के लिए रवाना हो गए। रवाना होने से पहले हादसे में चोटिल हुए यात्रियों को पुलिसकर्मियों ने दोबारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर उपचार कराया। बीती रात प्राइवेट बस की रोडवेज बस में पीछे से जोरदार टक्कर हो गई थी। हादसे में नेपाल के 32 यात्री घायल हुए थे। इनमें से आठ की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए जनपदीय अस्पताल रेफर कर दिया गया था। बस में करीब 60 यात्री सवार थे。
घायलों की देखभाल हादसे के बाद थाना पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की मदद से घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.