मुरादाबाद, अगस्त 25 -- Moradabad News: मुरादाबाद। दुकान पर कब्जे के विवाद में एक पक्ष ने दुकानदार को जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचे से फायर कर दिया। जिसमें वह बाल-बाल मचा। मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कोर्ट के आदेश से मझोला पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मझोला के लाइनपार निवासी अजय सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने बुद्धिविहार सेक्टर दो निवासी रोहताश कुमार शर्मा और अपने प्लाट को मिलाकर साड़ी शोरूम खोला था। अजय सिंह के शोरूम शुरू करने के बाद अनुसार उनके बेटे का स्वास्थ्य बहुत खराब हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। उसके चक्कर में आर्थिक स्थित खराब हो गई। इसके बाद दुकान को लेकर रोहताश कुमार शर्मा से विवाद चल रहा है। आरोपी रोहताश कुमार ने दुकान पर कब्जा कर लेने और जान से मारने तक...