Moradabad News: दुकान का ताला तोड़कर नोटों का हार ले उड़े चोर
मुरादाबाद, अगस्त 17 -- Moradabad News: मुगलपुरा थाना के मंडी बांस क्षेत्र में दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने नोटों का हार और नकदी पार कर दी। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नागफनी थाना क्षेत्र के झारखंडी मंदिर निवासी रोहित कुमार ने मुगलपुरा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंडी बांस में उसकी नोटों के हार बनाकर बेचने की दुकान है। 14 अगस्त को रात करीब आठ बजे दुकान बंद करके घर आ गए थे। अगले दिन सुबह सात बजे दुकान पर पहुंचे तो दुकान के ताले टूटे थे। अंदर जाकर देखा तो दुकान में रखे दो हजार से बीस हजार रुपये की कीमत वाले नोटों के कई हार गायब थे। पीड़ित के अनुसार चोर अलग-अलग कीमत के हार और करीब 60 हजार रुपये की नकदी समेत ढाई से तीन लाख रुपये का माल चोरी करके ले गए। एसएचओ मुगलपुरा केके राणा ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.