Moradabad News: दुआओं के साथ संपन्न हुआ हाजी अल्लाह बक्श का 64वां उर्स
मुरादाबाद, अगस्त 9 -- Moradabad News: कुंदरकी नगर के पेंट बाजार में हाजी अल्लाह बक्श के 64वें उर्स मुबारक के मौके पर रविवार को कुल शरीफ का आयोजन किया गया। उर्स में आसपास क्षेत्र के साथ ही विभिन्न शहरों से पहुंचे अकीदतमंदों ने शिरकत की और बुजुर्ग की बारगाह में अकीदत पेश की। कुल शरीफ की रस्म हाशिम मियां ने अदा कराई। उन्होंने मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए दुआ कराई। कुल शरीफ के दौरान मौजूद अकीदतमंदों ने हाथ उठाकर दुआ में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान पूरे समय अकीदत और भाईचारे का माहौल बना रहा। इस मौके पर सलाउद्दीन साबरी, आलम साबरी, मोहम्मद दाऊद साबरी, हाफिज साबरी, नफीस साबरी, नदीम साबरी और मनोज जैन साबरी सहित जयपुर से हाजी काशिफ, अब्दुल शहीद अंसारी साबरी, बबलू साबरी, जिगर साबरी, फैजान साबरी समेत अन्य जायरीन मौजूद रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.