Moradabad News: दिशा की बैठक में जिम्मेदारियों का लेखा-जोखा देंगे अधिकारी
मुरादाबाद, सितम्बर 8 -- Moradabad News: तीन माह के अंतराल पर आयोजित होने वाली आज की बैठक में अधिकारी जन प्रतिनिधियों से विकास कार्य का विवरण गिनाएंगे। सर्किट हाउस में सुबह 11 बजे से बैठक शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता मुरादाबाद की सपा सांसद रुचि वीरा करेंगी। मुख्य विकास अधिकारी की देख रेख में ग्रामीण विकास, कृषि, पंचायती राज, आवास, सहित 37 विभागों की समीक्षा होगी। विभागवार एजेंडा तय है। सांसद, विधायक, मेयर, जिला पंचायत निकाय अध्यक्ष हिस्सा लेंगे। बैठक में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मुख्य रूप से तेंदुए के आतंक बाढ़ के हालात, टूटी सड़क, विद्युत अनापूर्ति से दुश्वरी और पेंशन के मुद्दे पर अधिकारियों को कटघरे में खड़ा करेंगे। यह भी पढ़ें- Moradabad News: सर्किट हाउस में सुबह 11 बजे से दिशा की बैठक आज यह भी पढ़ें- Chapra News: बाढ़ के चलते 9 सितंबर की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.