मुरादाबाद, अगस्त 4 -- Moradabad News: सर्वप्रयास सीता रसोई ट्रस्ट सावन माह के आरंभ से शहर के विभिन्न स्थानों पर नि:शुल्क भोजन वितरित कर रहा है। इसी क्रम में आज मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित मिलन विहार के गेट पर भोजन वितरित किया। अध्यक्ष उदयभान सिंह ने बताया कि भंडारे में लगभग चार सौ लोगों ने भोजन ग्रहण किया। प्रेरणा सुनील कुमार शर्मा एवं निधि त्यागी की रही। इन्हीं के सौजन्य से ही पूरी, हलवा और खी प्रसाद वितरित कराया गया। सायं 6.30 बजे बुद्धि विहार स्थित हनुमान वाटिका में हुमान चालीसा पढ़ा गया। इसके बाद भंडारा कराया जाता है। आयोजन में हृदयेश कुमार सिंह, उदयभान सिंह,सुनील कुमार शर्मा, सत्य प्रकाश वार्ष्णेय, राकेश वर्मा, दीपक गुप्ता, विवेक पांडे आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...