Moradabad News: दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित कर दिया तीन तलाक
मुरादाबाद, अक्टूबर 23 -- Moradabad News: दहेज में दो लाख और बुलेट मोटर साइकिल की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने मुगलपुरा थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता को प्रताड़ित किया। बेटी पैदा होने पर प्रताड़ना और बढ़ गई। बाद में पति ने तीन तलाक दे दिया। शिकायत पर पुलिस ने पति समेत छह ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। मुगलपुरा थाना क्षेत्र के गुईयां बाग निवासी इलमा परवीन ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका निकाह 15 दिसंबर 2023 को कटघर के रहमत नगर गली नंबर 8 निवासी रेहान के साथ हुआ था। शादी में परिवार ने 10 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद ससुराल वाले खुश नहीं थे और अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता के अनुसार 27 अगस्त 2024 को उसने बेटी आइजा को जनम दिया, जिसके बाद से पति रेहान, ससुर बजीरा, नंदोई फरहान व अनवर, ननद सायबा और नं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.