मुरादाबाद, अक्टूबर 24 -- Moradabad News: कोतवाली क्षेत्र के खाबरी अब्बल गांव निवासी शिवा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी शादी पांच साल पहले संभल जिले के थाना बहजोई के गांव लहरावंद निवासी कपिल पुत्र लाला राम से हुई थी, शादी के बाद उन पर दो बेटियां हैं। महिला ने आरोप लगाया कि शादी के 2 साल बाद से ही उसके पति कपिल, सास अनीता, देवर गुरु और ससुर लालाराम दहेज में दो लाख की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। तीन महीने से उसे और उसकी दोनों बेटियों को घर से निकाल दिया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: दहेज नहीं मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला यह भी पढ़ें- Unnao News: दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...