मुरादाबाद, अक्टूबर 22 -- Moradabad News: रुस्तम नगर सहसपुर स्थित दशहरा मेले में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के बैनर तले निशुल्क जल वितरण का शुभारंभ हुआ। निशुल्क जल वितरण का शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के संयोजक विशाल वीर तूफानी गायत्री परिवार के आचार्य राम सिंह यादव, सुखबीर सिंह यादव, धर्मेंद्र गांधी,जगत नारायण शर्मा आदि ने मंत्र उच्चारण के बीच किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक विश्व हिंदू परिषद के जयदेव मौर्य ने बताया कि सहसपुर दशहरा मेले में बहुत दूर दराज से लोग मेला देखने के लिए आते हैं गर्मी को देखते हुए लोगों को कोई परेशानी न हो, इस उद्देश्य से निशुल्क जल वितरण की सेवा की जा रही है, यह जब तक चलेगी,जब तक मेला का आयोजन होता रहेगा। इस मौके पर रजनीश गर्ग, सुमित जोशी, अंश मौर्य, सिद्धार्थ मौर्य, निर्मला मौर्य, प्रगति मौर्या, विनोद क...