Moradabad News: दरगाह पर चादरपोशी कर मांगी अमन-चैन की दुआएं
मुरादाबाद, अक्टूबर 14 -- Moradabad News: क्षेत्र के ग्राम सहाली गाल में दरगाह शरीफ पर उर्स अकीदत और शानो-शौकत के साथ मनाया गया। उर्स में दूर-दराज से पहुंचे अकीदतमंदों ने दरगाह पर चादरपोशी कर मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे के लिए दुआएं मांगीं। इस दौरान दरगाह पर जायरीनों की आवाजाही लगी रही। उर्स के दौरान कुरआनख्वानी समेत अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके बाद कव्वाली की महफिल सजी, जिसमें कव्वालों ने अपने कलाम पेश कर समां बांध दिया। महफिल में मौजूद अकीदतमंदों ने कव्वाली का आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम में अकीदत और रूहानियत का माहौल बना रहा। उर्स में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर दरगाह पर हाजिरी लगाई।आयोजकों ने उर्स के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया। कार्यक्रम का समापन आपसी भाईचारे, अमन-चैन और खुशहाली की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.