Moradabad News: दयानंद कॉलेज के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय वालीबॉल में जीता रजत पदक
मुरादाबाद, अक्टूबर 14 -- Moradabad News: प्रयागराज में आयोजित राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज, पट्टी मौढ़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। खेल शिक्षक पदम सिंह के निर्देशन में अंडर-19 बालक वर्ग की मुरादाबाद मंडल टीम ने लगभग 70 वर्षों में पहली बार दूसरा स्थान प्राप्त कर इतिहास रचा। टीम ने मिर्जापुर, प्रयागराज और कानपुर मंडल को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज से हार के बाद टीम को रजत पदक मिला। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधक मुकेश माहेश्वरी, अध्यक्ष अजय कुमार विश्नोई और प्रधानाचार्य मदन सिंह ने खेल शिक्षक पदम सिंह सहित खिलाड़ी वैभव, कार्तिक चौहान, उज्ज्वल वशिष्ठ, वैभव चौधरी, प्रिंस चौहान, विनायक भारद्वाज, वैभव कुमार और विनायक राजपूत को बधाई दी।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.