मुरादाबाद, सितम्बर 1 -- Moradabad News: ठाकुरद्वारा। सुखदेई स्मारक डिग्री कॉलेज के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार देवरानी-जेठानी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि बाइक चालक युवक दूर जा गिरा। दोनों घायल महिलाओं को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जनपद बिजनौर के सहसपुर निवासी फरजाना बेगम (46) पत्नी मोहम्मद रईस मंगलवार को अपने बेटे शादाब (20) के साथ बाइक से कोतवाली क्षेत्र के रतुपुरा में चिकित्सक से दवा लेने आई थीं। बाइक पर पीछे उनकी जेठानी मकसूदा (66) पत्नी रईस अहमद बैठी थीं। सुखदेई स्मारक डिग्री कॉलेज के निकट शादाब ने जैसे ही बाइक रोकी, पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में फरजाना बेगम और मकसूदा घायल हो गईं, जबकि शादाब बाइक से दूर जा गिरा। दोनों महिल...