Moradabad News: तेंदुओं-बंदरों से निपटने को हर ग्राम पंचायत में पिंजरे लगेंगे
मुरादाबाद, अगस्त 26 -- Moradabad News: कांठ। क्षेत्र में तेंदुओं और बंदरों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए तहसील प्रशासन ने इनसे निपटने की रूपरेखा तैयार की है। एसडीएम स्निग्धा चतुर्वेदी की अध्यक्षता में तहसील सभागार में वन विभाग, नगर पंचायत, ग्राम प्रधान, प्रशासक और तहसील कर्मियों की बैठक हुई। तय हुआ कि ग्राम पंचायत स्तर पर तेंदुओं और बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरों की व्यवस्था की जाएगी। नगर पंचायत कांठ और उमरी कला दो-दो पिंजरे, जबकि दीवान शुगर मिल एक पिंजरा उपलब्ध कराएगा। डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को खेतों में अकेले न जाने की सलाह दी। बैठक में तहसीलदार राजकुमार, ईओ रामेश्वर दयाल समेत अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.