मुरादाबाद, अगस्त 12 -- Moradabad News: मुरादाबाद। प्रशासन की ओर से तेंदुओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। गांव वालों को जागरूक करने के लिए चौपालों का आयोजन किया जा रहा है। पब्लिक एड्रेस सिस्टम से बताया जा रहा है कि घरों और बाहर के परिसरों में रात में लाइट बंद न करें। खेतों पर काम करने जाएं तो ग्रुप में जाएं। जिससे तेंदुए के हमलों से बचा जा सकता है। जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया ने कहा कि ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए स्थानीय स्तर से संवाद स्थापित करने के लिए हर प्रभावित गांव में चौपालें लगाई जा रही हैं। पब्लिक एड्रेस सिस्टम (पीए सिस्टम) के जरिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। प्रशासन ने सख्त हिदायत दी है कि कोई भी अपने पशुओं को बाहर न बांधे, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ही रखें। रात के समय घरों और परिसरों में पूरी रोशनी (लाइट)...