मुरादाबाद, अगस्त 3 -- Moradabad News: कांवड़ यात्रा में रूट डायवर्ट होने से रोडवेज बसों को यात्री नहीं मिल रहे हैं। इस वजह से बसों का लोड फैक्टर 40 फीसदी तक गिर गया। तीन दिन में मुरादाबाद रीजन में रोडवेज को करीब डेढ़ करोड़ का नुकसान पहुंचा है। लोड फैक्टर कम आने से चालक-परिचालक भी टेंशन में हैं। सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान सबसे ज्यादा कठिनाई आम यात्रियों और रोडवेज के अधिकारियों-कर्मचारियों को हो रही है। तीन दिन पहले प्रशासन ने रूट डायवर्ट कर दिया था। इस वजह से रोडवेज बसों को अतिरिक्त दूरी के साथ संचालन करना पड़ रहा है। जिसमें यात्रियों को समय के साथ-साथ किराया भी अधिक देना पड़ रहा है। नतीजन, शहर के दोनों अस्थायी बस स्टैंडों पर आम दिनों के मुकाबले कांवड़ में पर्याप्त सवारियां बसों को नहीं मिल पा रही हैं। सवारियां बसों के बजाय ऑटो वा...