मुरादाबाद, जुलाई 5 -- Moradabad News: ताजपुर माफी क्षेत्र में रविवार सुबह ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी और उमस के बीच पूरे इलाके में बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद घरों में पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद पड़े हैं। सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। गर्मी के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है और दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। लोगों ने बताया कि करीब दोपहर 2 बजे बिजली आपूर्ति चालू, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...