मुरादाबाद, अगस्त 6 -- Moradabad News: जिला औषधि निरीक्षक उमेश भारती के गुरुवार दोपहर अचानक ठाकुरद्वारा पहुंचने से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण की सूचना मिलते ही नगर के अधिकांश मेडिकल स्टोर संचालकों ने अपनी दुकानों के शटर बंद कर दिए। कुछ ही देर में यह सूचना ग्रामीण क्षेत्रों तक भी पहुंच गई, जिसके बाद वहां भी कई मेडिकल स्टोर बंद हो गए। देर शाम तक दवा खरीदने पहुंचे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला औषधि निरीक्षक उमेश भारती ने तिकोनिया बस स्टैंड स्थित एक मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एंटीबायोटिक श्रेणी की चार दवाओं के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए। साथ ही दवाओं के अभिलेखों और आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की। निरीक्षण की सूचना फैलते ही नगर के मेडिकल स्टोर संचालकों में अफरा-तफरी...