Moradabad News: ड्यूटी से गायब हो रहे जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर, टीएमयू भेजी रिपोर्ट
मुरादाबाद, अक्टूबर 5 -- Moradabad News: मुरादाबाद। जिन जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के दम पर मंडलीय जिला अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होने की आस बंधना शुरू हुई थी उनकी तरफ से अब ड्यूटी से गैरहाजिर होने की प्रवृत्ति दर्शाई जा रही है जिसे लेकर अस्पताल प्रशासन की तरफ से उनकी रिपोर्ट टीएमयू को भेजी गई है। टीएमयू से चिकित्सा की पढ़ाई करने वाले 18 चिकित्सक मौजूदा समय में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के पद पर जिला अस्पताल में कार्यरत हैं। अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि जब से जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों का यह नया बैच आया है तब से मरीजों को उपचार मिलने में आसानी होने के बजाय दिक्कत बढ़ गई है। दरअसल, कई जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर आए दिन ड्यूटी से गैरहाजिर मिल रहे हैं। अधिकांश जूनियर रेजिडेंट ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.