Moradabad News: डेढ़ हजार सफाई कर्मी संभालेंगे कांवड़ मार्गों की सफाई
मुरादाबाद, अगस्त 1 -- Moradabad News: कांवड़ यात्रा को लेकर नगर निगम ने जबरदस्त तैयारियां की हैं। कांवड़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए करीब डेढ़ हजार सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मार्गों पर सुबह और शाम विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा, जबकि संपूर्ण व्यवस्था की निगरानी नगर निगम के अधिकारी करेंगे। नगरायुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर तीनों कांवड़ मार्गों की मॉनिटरिंग के लिए प्रभारी अधिकारियों की तैनाती की गई है। ये अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में सफाई, कूड़ा उठान, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित नगर निगम से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। किसी भी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करेंगे。
भंडारा स्थलों के आसपास रहेगी स्वच्छ जल की व्यवस्था मुरादाबाद। कांवड़ियों को पेयजल की कमी न हो, इसके लिए जलकल विभाग के 35...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.