मुरादाबाद, अक्टूबर 17 -- Moradabad News: आगामी कुछ दिनों में डेंगू बुखार के संक्रमण का प्रकोप बढ़े रहने की आशंका को देखते हुए मंडलीय जिला अस्पताल में इंतजाम बढ़ाए गए हैं, हालांकि, इस समय डेंगू का कोई मरीज भर्ती नहीं होने के चलते अस्पताल के डेंगू वार्ड में सभी बेड खाली हो गए हैं। मंडलीय जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि दस बेड के डेंगू वार्ड में अभी तक, पांच बेड पर ही मच्छरदानी की व्यवस्था थी अब सभी बेड पर मच्छरदानी का इंतजाम कराया जा रहा है। डेंगू के मरीजों को मच्छरदानी में ही लिटाना सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि उसे कोई भी मच्छर नहीं काट सके। डेंगू के मरीज को काटने वाला मच्छर अगर बाद में अन्य किसी मरीज को काटता है तो उसके डेंगू के संक्रमण की चपेट में आने का खतरा बढ़ जाता है। डेंगू के मरीज को काटने वाला ...