मुरादाबाद, जुलाई 31 -- Moradabad News: विकास खंड क्षेत्र भगतपुर टांडा की ग्राम पंचायत सेहल के प्रधान के खिलाफ लंबित जांच प्रकरण में जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा ने रिमांइडर जारी किया है। 23 मार्च को जांच के दौरान प्रधान और शिकायत कर्ता के बीच मारपीट को कारण बताते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी ने मामले में जांच से इंकार कर दिया था। जिससे जांच लंबित है। उधर, शिकायतकर्ता ने जांच लंबित रहने को जिलाधिकारी का दरवाजा खटखटाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...