Moradabad News: डीजे पर डांस के दौरान महिला से छेड़छाड़, विरोध पर पति को पीटा
मुरादाबाद, जुलाई 29 -- Moradabad News: कटघर थाना क्षेत्र के बल्देवपुरी में डीजे पर डांस कर रहे युवकों ने अशलील इशारे करते हुए महिला से छेड़छाड़ की। आरोप है कि विरोध करने पर युवकों ने महिला के साथ अभद्रता की और रात में उसके पति के घर लौटने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में महिला के पति को गंभीर चोटें आईं और उनकी बाइक भी तोड़ दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना कटघर क्षेत्र के बल्देवपुरी निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 जुलाई की रात करीब साढ़े आठ बजे नवनीत और संजीव अपने आठ अन्य साथियों के साथ उसके घर के सामने डीजे बजाकर डांस कर रहे थे। घर से बाहर निकलने पर नवनीत ने उसे देखकर अश्लील इशारे करते हुए छेड़छाड़ की। मां को बुलाकर इसका विरोध किया तो आरोपियों ने विवाद शुरू कर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.