Moradabad News: डीएम ने सर्वोदय विद्यालय का किया निरीक्षण, साफ-सफाई व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर
मुरादाबाद, अगस्त 18 -- Moradabad News: डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने शैक्षणिक, आवासीय एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई, विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने हॉस्टल, विद्यालय परिसर, कैंटीन और अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। विद्यालय भवन की स्थिति का निरीक्षण करते हुए आवश्यक मरम्मत कार्यों के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने को कहा। डीएम ने विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, कक्षाओं के संचालन और विषयों से संबंधित जानकारी प्राप्त की। वर्तमान में विद्यालय में 326 विद्यार्थी पंजीकृत हैं तथा 12 शिक्षक कार्यरत हैं। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.