मुरादाबाद, जुलाई 18 -- Moradabad News: एसबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिलारी के कक्षा 12वीं के विद्यार्थी वैष्णवी रस्तोगी, शिवांगी चावला, और संस्कृति गुप्ता, मिस्बाह वसी और प्रज्ञा गुप्ता ने प्रबंधक राजीव सहाय, प्रधानाचार्य संयोग वशिष्ठ ने डीएम डा.राजेन्द्र पैसिया से शिष्टाचार भेंट की । उन्होंने ने विद्यार्थियों को भारत की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं एवं नैतिक मूल्यों के महत्व के विषय में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं का देश है जहां सभी धर्मों का सम्मान करना हमारी संस्कृति की पहचान है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिकता का ज्ञान होना भी आवश्यक है, जिसके लिए उन्हें अपने धार्मिक ग्रंथो को पढ़ना और समझना चाहिए, साथ ही बच्चों को आशीर्वाद दिया। विद्यार्थियों ने इस प्रेरणादायक संवाद से अनेक महत्वपूर...