मुरादाबाद, अगस्त 17 -- Moradabad News: जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने डिलारी विकासखंड के ग्राम मलकपुर सेमली स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से पढ़ाई, पाठ्यक्रम, दैनिक दिनचर्या और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही वार्डन से छात्राओं की समस्याओं और व्यवस्थाओं की स्थिति पर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान डीएम ने पाया कि पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुरूप कई कार्य अभी तक पूरे नहीं किए गए हैं। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्राओं की सुविधा, स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए。

छात्राओं से किया सीधा संवाद जिलाधिकारी ने विद्यालय के बाथरूमों...