मुरादाबाद, अक्टूबर 18 -- Moradabad News: डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने वार रूम पहुंचकर निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी के माध्यम से की जा रही मॉनिटरिंग का जायजा लिया तथा वार रूम में तैनात कर्मचारियों एवं ड्यूटी पर उपस्थित मंडल अधिकारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुरादाबाद मंडल द्वारा प्रमुख रेलवे स्टेशनों की निगरानी के लिए मंडल कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम में एक वार रूम कार्य कर रहा है। इस वार रूम के माध्यम से मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर स्थापित सीसीटीवी के जरिए निगरानी की जा रही है। इसका उद्देश्य स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही, प्लेटफॉर्म एवं अन्य प्रमुख यात्री क्षेत्रों की गतिविधियों पर सतत नजर रखना तथा सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखना है।...