मुरादाबाद, जुलाई 29 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र के डींगरपुर में अज्ञात चोरों ने एक होटल का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी बुधवार सुबह होटल संचालक के दुकान खोलने पर हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। डींगरपुर निवासी ताहिर हुसैन का का होटल है। मंगलवार रात वह रोजाना की तरह होटल बंद कर घर चले गए थे। देर रात अज्ञात चोर होटल का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और गैस सिलेंडर सहित अन्य सामान समेटकर फरार हो गए। बुधवार सुबह ताहिर हुसैन होटल पहुंचे तो शटर का ताला टूटा मिला और अंदर रखा सामान गायब था। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। वहीं क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में नाराज़गी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...