Moradabad News: डींगरपुर में ट्रक से बेटरी चोरी करता चोर सीसीटीवी में कैद
मुरादाबाद, अगस्त 6 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र के डींगरपुर में खड़े एक ट्रक से दिनदहाड़े बैटरी चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी को अंजाम देने वाला युवक मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वहीं घटना की फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। एक युवक ने मौका पाकर ट्रक से बैटरी निकाली और लेकर फरार हो गया। चोरी का पता चलने पर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई जिसमें एक संदिग्ध युवक बैटरी ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। साथ ही आसपास के अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.