मुरादाबाद, जुलाई 3 -- Moradabad News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में डिप्टी एसपी ने कोतवाली परिसर में अर्दली रूम आयोजित कर उपनिरीक्षकों के साथ बैठक में अभिलेखों को चेक किया और दिशा निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देशन में डिप्टी एसपी आशीष प्रताप सिंह ने कोतवाली परिसर में पहुंच कर अर्दली रूम आयोजित कर अभिलेखों को चेक करते हुए लंबित प्रार्थना पत्रों , आईजीआरएस विवेचनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। वहीं नगर व कोतवाली क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ,एसएसआई,उपनिरीक्षक ओमपाल सिंह, बलराम दीक्षित,रजत चौधरी, विनीत कुमार, जितेंद्र मीणा विनय कुमार, सहित अन्य उपनिरीक्षक मौजूद रहे।

हिंदी ...