Moradabad News: डांडिया की धूम, महिलाओं ने गीतों पर जमकर किया नृत्य
मुरादाबाद, अक्टूबर 18 -- Moradabad News: दिल्ली रोड स्थित क्लासिक बैंक्विेट हॉल में रविवार को नवरात्र के अवसर पर दुआ ग्रुप की ओर से डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने डीजे की धुन पर हाथों में डांडिया स्टिक लेकर जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम का नेतृत्व रवनीत दुआ और सोनिला ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शेफाली सिंह चौहान और भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल शामिल हुईं। उनके पहुंचने पर कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा। आयोजन में नवरात्र की परंपरा, संगीत और नृत्य का सुंदर संगम देखने को मिला,डांडिया कार्यक्रम के दौरान जैसे ही डीजे पर एक के बाद एक लोकप्रिय गीतों की धुनें गूंजनी शुरू हुईं, महिलाओं ने ताल से ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.